मूली के 25+ घरेलु नुस्खे जानले – आप भी शुरू कर देंगे मुली खाना |

मूली खाने के फायदे

सर्दियाँ शुरू होते ही हमारे देश में मूली का सीजन शुरू हो जाता है | इस समय सबसे ज्यादा मूली की खपत होती है | भैले ही आप में से कुच्छ लोग मूली का सेवन किसी कारण से न करते हो लेकिन अगर आप ये नुस्खे पढेंगे तो यकीन मानिए , आप भी मूली खाना शुरू कर देंगे | मूली के फायदे

"मूली

मूली में प्रचुर मात्रा में गंधक, पोटाश, कैल्शियम , फास्फोरस एवं मग्निशियम मिलता है जो इसे और भी स्वास्थ्य उपयोगी बना देता है | ये बात तो सच है की मूली खाने के बाद आने वाली डकारें निश्चित ही आपको शर्मिंदा कर सकती है | लेकिन कभी आपने गौर किया की जो लोग मूली का सेवन बिंदास करते है वो सर्दियों में बीमार कम पड़ते है |

मूली के 25+ फायदे / घरेलु नुस्खे

1. जुकाम में फायदेमंद है मूली का सेवन

सर्दी के मौसम में अगर आपको बार – बार जुकाम होता हो तो सर्दियों की शुरुआत से ही नित्य दो महीने तक मूली का सेवन प्रात: के समय करे | इस प्रकार से मूली का सेवन नित्य करने से शरीर में एसा परिवर्तन आएगा की आपको सर्दियों के मौसम में जुकाम से नहीं जूझना पड़ेगा |

2. पत्थरी

पत्थरी की समस्या से परेशान है तो नित्य सुबह मूली के पतों का आधा कप के बराबर ज्यूस निकाल कर , इसमें कलमी सोरा मिलकर सेवन करे 2 – 3 सप्ताह में ही पत्थरी निकल जायेगी |

3. कर्णनाद में मूली के फायदे

कर्णनाद (कानों में विभिन्न प्रकार की आवाजें आना) में मूली का चार चम्मच रस निकाल ले | अब एक चम्मच तील के तेल में इस रस को मिलाकर , इसे हलकी आंच पर गरम करे | जब केवल तेल बचे और मूली का रस सारा उड़ जाए तब इस रस की दो बूंद नित्य कान में डालने से कर्णनाद रोग में लाभ मिलेगा |

4. दस्त में मूली का सेवन

दस्त में भी मूली काफी लाभ देती है | अगर दस्त लगने की समस्या हो जाए तो एक मूली के छोटे छोटे टुकड़े कर ले , इसमें पीपल के 6 सूखे पतों का चूर्ण करके मिलादे | इनको दो कप पानी में डालकर उबाले , जब पानी एक चौथाई रह जाये तो इसे छान कर चार हिस्सों में बाँट कर रोगी को पिलावे | जल्द ही दस्त होने बंद हो जायेंगे |

5. जुएँ

अगर सिर में जुएँ हो गई हों तो मूली के रस को बालों में लगाकर एक दो घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ते , जब बाल सुख जाए तब इसे धो ले | एसा 4 – 5 बार इस्तेमाल करने से सिर में लगी हुई सारी जुएँ खतम हो जाएँगी |

6. चेहरे के धब्बे

मूली का सेवन त्वचा का सौन्द्रिय भी बढ़ता है | अगर आपके चहरे पर धब्बे पड़े हुए है तो नित्य सुबह खाली पेट मूली का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा | क्योंकि मूली में एसे तत्व विद्यमान है जो त्वचा के विकारों का प्रशमन करते है |

7. मूली घटाती है मोटापा

मूली का सेवन शरीर में वसा को बढ़ने नहीं देता है | नित्य सुबह और दोपहर को मूली का सेवन करना मोटापे में फायदेमंद होता है | खाने के साथ सलाद के रूप में अगर मूली का सेवन किया जाए तो यह मोटापे को कंट्रोल करता है |

8. गुर्दे का दर्द

प्रातः एक मूली को काटकर इस पर पीसी हुई मिश्री डालकर भूखे पेट खाने से गुर्दे में होने वाले दर्द में राहत मिलती है |

9. गठिया रोग में मुली का फायदा

गठिया रोग में मूली , अदरक, पतागोभी इन तीनों का रस निकाल कर धुप में बैठ कर नित्य एक कप रस पिने से गठिया रोग में लाभ मिलेगा | अगर जोड़ों में जकदन हो तो इसे दूर करने के लिए मूली के बीज पीसकर तील के तेल में गर्म करके जोड़ों पर इसकी मालिश करने से जल्द ही जोड़ों की जकडन दूर होती है |

10. खुजली में मूली के फायदे

खुजली हो गई हो तो मूली को पीसकर इसे प्रभावित भाग पर मले | मलने के आधे घंटे बाद स्नान करे , खुजली में आराम मिलेगा | नित्य मूली पर निम्बू लगाकर खाने से भी त्वचा में विकार नहीं आता |

11. कब्ज 

कब्ज की समस्या में भी मूली का सेवन लाभ देता है | मूली कब्ज को भी तोडती है , नित्य मूली पर निम्बू और कालीमिर्च लगाकर खाने से कब्ज नहीं होती |

12. उच्च रक्तचाप में मूली के फायदे 

उच्च रक्तचाप की दिक्कत में भी मुली का सेवन लाभ देता है | सर्दियों में नियमित तौर पर मूली का सेवन करते रहने से रक्तचाप सामान्य रहता है |

13. धातु दुर्बलता में मूली के फायदे 

धातु दुर्बलता या मर्दाना ताकत में कमी होने पर , मूली के बीज पीस ले , अब इन्हें एक चम्मच दूध की मलाई में मिलकर नित्य रूप से एक महीने तक सेवन करे | जल्द ही सभी प्रकार की शारीरिक कमजोरी दूर होगी | इस एक महीने तक वीर्य का नाश न करे ,संयम रखे |

14. अम्ल – पित 

अम्ल – पित्त की समस्या भी नित्य सुबह कच्ची मूली के सेवन से दूर हो जाती है | मूली के फायदे 

15. गैस होने पर मूली का सेवन 

मूली, टमाटर और गाजर इन तीनो को मिलाकर बनाया गए सलाद का सेवन नित्य करने से गैस की समस्या नहीं रहती |

16. मूली है पाचक 

अपच की समस्या में मूली पर सेंध नमक और निम्बू लगाकर खाने से पाचन अच्छे तरह से होता है | अगर खाना खाने से पहले आपने मूली का सेवन किया है तो आपका खाना शीघ्रता से पचता है |

17. आँखों की ज्योति बढाती है मूली 

मूली में तीन प्रकार के विटामिन ए, बी व् c विद्यमान रहते है | मूली ठंडे स्वाभाव की होती है , इसलिए इसकी ठंडक आँखों के लिए लाभदायी होती है | मूली की गंध में प्लुओरिन गैस होती है जो आँखों के लिए फायदेमंद होती है |

18. उन्माद में नित्य मुली खाने से लाभ मिलता है |

19. नित्य सुबह मूली का सेवन भूख को बढाती है |

20. यकृत शूल में मूली से बना आचार खाने से लाभ मिलता है |

21. मूली पर नित्य निम्बू और काला नमक डालकर खाने से नकसीर की समस्या दूर होती है |

22. मूली के सेवन से शरीर में फुर्ती और तरो ताजापन आता है | बच्चो को मूली का रस निकाल कर सेवन के लिए दे , ताकि वे भी मूली फायदों को ग्रहण कर सके |

23. मधुमेह रोग में प्रातः भोजन के समय मूली को इसके कच्चे व साफ़ सुथरे पतों के साथ इतनी खाए की आधा पेट भर जाए , इसके बाद भोजन ले | इस प्रकार से सेवन करने से मधुमेह रोग में लाभ मिलता है |

24. मूली , गाजर ,टमाटर तीनो को मिलकर सेवन करने से दांतों के रोगों में भी लाभ मिलता है | जो इन्हें खा नहीं सके वे इनका रस निकाल कर सेवन करे |

25. मूली का सेवन बालों के लिये भी लाभदायी होता है | बालों के झड़ने की समस्या में मूली का सेवन लाभ देता है |

26. मूली और अनार का रस सेवन करने से रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढती है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *