धनिये के फायदे – धनिये के घरेलु नुस्खे

सामान्यतय सभी घरों में धनिये का इस्तेमाल प्रचुरता से किया जाता है , शायद ही एसा कोई घर हो जो धनिये का इस्तेमाल न करता हो ! मसालों में धनिये का स्थान सबसे ऊपर माना जाता है | सब्जी हो या कोई अन्य रेसिपी सभी में जायके को बढ़ने के लिए धनिये का इस्तेमाल किया जाता है |

धनिये के फायदे और घरेलु नुस्खे
धनिये के फायदे

स्वस्थ्य की द्रष्टि से अगर देखे तो धनिया और अधिक उपयोगी हो जाता है | आज की इस पोस्ट में हम धनिये से होने वाले स्वाथ्य लाभों के बारे में जानेंग |

धनिये के फायदे और घरेलु नुस्खे

 

दस्त होने पर धनिये के फायदे

गर्मी के कारण होने वाले दस्तों में 50 ग्राम ताजा पिसे हुए धनिये को छाछ या ठन्डे पानी के साथ इस्तेमाल करने से जल्द ही गर्मी से होने वाले दस्तो में लाभ प्राप्त होता है |

पेशाब का साफ़ न आना में धनिये के फायदे 

कई बार हमें मूत्र त्याग करने में परशानी हो जाती है | पेशाब साफ़ नहीं लगता हो तो सूखे धनिये की दो चम्मच को एक गिलास पानी में उबाल कर , छान कर इस्तेमाल करने से पेशाब साफ़ आता है |

तुतलाने को ठीक करता है धनिया

30 ग्राम धनिया और 10 ग्राम अमलतास का गुदा , दोनों को पीसकर इसकी तीन चम्मच नित्य एक गिलास पानी में घोल कर दो महीने कुल्ले करने से तुतलाना ठीक हो जाता है | दुसरे नुस्खे के रूप में हरा धनिया पीसकर पानी डालकर छान ले | इसमें आधा चम्मच भुनी हुई फिटकरी मिलाकर नित्य कुल्ले करने से भी तुतलाना ठीक होता है |

चक्कर आने में धनिये का इस्तेमाल 

सुखा धनिया , आंवला हरेक दस -दस ग्राम रात को एक गिलास पानी में भिगों दे | प्रात: दोनों को मसल कर पानी छान कर पिए | चक्कर आना बंद हो जाएगा |

मुंहासो में धनिये के फायदे 

दो चम्मच सुखा पिसा हुआ धनिया, एक ओंस ग्लिसरीन में मिला कर चेहरे पर लगाने से लाभ होता है |

धन्यवाद |

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *