नेत्रबाला (सुगन्ध वाला) परिचय – Pavonia Odorata in Hindi

नेत्रबाला ( सुगंधवाला ) परिचय – Pavonia Odorata in Hindi

नेत्रबाला Malvaceae कुल का क्षुप है | इसका बोटैनिकल नाम Pavonia Odorata है | विश्व में इसका वितरण अफ्रीका, पाकिस्तान , बर्मा , म्यमार और भारत में है | भारत में भी पश्चिमोतर प्रदेशो में अधिक देखने को  मिलता है | समुद्र तल से 1000 मीटर की  ऊंचाई वाले जंगलो में इसका वितरण अधिक मिलता है  |  इसका क्षुप मध्यम आकार का होता है एवं यह बारीक़ तीक्ष्ण रोयों से अच्छादित रहता  है  |  इसकी पतियाँ हृदयआकृति की होती है जो 3 से 5  भागों में विभक्त रहती है इनकी लम्बाई 4 से 6 सेमी. होती है एवं पतों की चौड़ाई 5 से 7 सेंटीमीटर होती है |

नेत्रबाला / pavonia odorata
नेत्रबाला पुष्प एवं जड़

नेत्रबाला के पुष्प गुलाबी रंग के होते है | ये पुष्प गुच्छो में पतियों से अलग लगते है  और शाखाओं के अंत तक फैले हुए होते है | इनकी आकृति सिपल्स जैसी होती है जो 5 से 6 की पुष्पपंखुडियो में विभक्त रहते है | Pavonia Odorata / नेत्रबाला के फल   अंडाकार आकृति के छोटे और कुछ चिकने होते है | नेत्रबाला की जड़ का आयुर्वेद  में उपयोग किया जाता है |

 

नेत्रबाला (Pavonia Odorata) का रासायनिक संगठन

इसके मूल का प्रयोग आयुर्वेद चिकित्सा में किया जाता है | इसके मूल (जड़) में एक प्रकार का सुगन्धित तेल पाया जाता है , इसी कारण से इसे सुगंधवाला कहा जाता है | इस सुगन्धित द्रव्य के साथ एक पिच्छिल सत्व भी मिलता है | नेत्रबाला (Pavonia Odorata in hindi) का रस तिक्त एवं कषाय होता है एवं इसके गुण रुक्ष और लघु होते है | नेत्रबाला (Pavonia Odorata in hindi) शीत वीर्य की होती है एवं पचने पर इसका विपाक मधुर होता है | यह वनौषधि त्रिदोषशामक होती है | शीत वीर्य होने के कारण दाह और प्रशमन में उपयोगी है एवं गुणों में रक्ष और लघु होने के कारण रक्तपित्त और छर्दी में प्रभावी औषधि है | इसके अलावा नेत्रबाला वमन , अतिसार , रक्तपित्त और हृदयरोगों में भी प्रभावी है |

प्रयोज्य अंग एवं सेवन मात्रा

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इसकी मूल का उपयोग होता है | इसका सेवन 3 से 4 ग्राम तक की मात्रा में किया जा सकता है | नेत्रबाला के उपयोग से आयुर्वेद में कई औषधियों का निर्माण किया जाता है जैसे – धान्यपंचक क्वाथ , षडंगपानीय आदि |

विभिन्न भाषाओ में नेत्रबाला के पर्याय

संस्कृत – बाल , बहिष्ठ, उदीच्य , केश्नाम , अम्बुनाम आदि |

हिंदी – सुगंधवाला , नेत्रबाला |

मराठी – कलावाला , सुगंधवाला |

गुजराती – बालों , कालावाला |

बंग्ला – बाला |

लेटिन – Pavonia Odorata

 

धन्यवाद |

 





	
	

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *